मार्च 2, 2026 7:53 अपराह्न

printer

पंजाब सरकार ने अमरीका-इज़राइल-ईरान संघर्ष में फंसे लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन सेवा की घोषणा की

पंजाब सरकार ने अमरीका-इज़राइल-ईरान संघर्ष के कारण मध्य एशिया और मध्य पूर्व में फंसे प्रदेश के लोगों की सहायता के लिए 24×7 हेल्पलाइन सेवा की घोषणा की है। यह हेल्पलाइन मार्गदर्शन प्रदान करेगी, जानकारी एकत्र करेगी और निकासी तथा सहायता के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करेगी।
चंडीगढ़ स्थित ये हेल्पलाइन नंबर हैं: 0 1 7 2 – 2 2 – 6 0 – 0 4 2 और 0 1 7 2 – 2 2 – 6 0 – 0 4 3 पर विदेश से कॉल की जा सकती है। भारत से तत्काल सहायता और समन्वय के लिए चार अंकों का हेल्पलाइन नंबर – 1 1 0 0 – डायल किया जा सकता है।