पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को आज 19 जुलाई तक की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।
सतर्कता ब्यूरो ने मजीठिया को 25 जून को उनके अमृतसर स्थित आवास से आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया था। उन पर ड्रग मनी मामले में कथित तौर पर 540 करोड़ रुपये के हेरफेर का आरोप है।