मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 26, 2025 12:49 अपराह्न

printer

पंजाब: शिरोमणि अकाली दल के पार्षद हरजिंदर सिंह बहमान की गोली मारने वाले चारों हमलावर गिरफ्तार

पंजाब में अमृतसर पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के पार्षद हरजिंदर सिंह बहमान की गोली मार कर हत्या करने वाले चार हमलावरों को आज गिरफ्तार कर लिया। पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने बताया है कि आरोपियों का पीछा करते हुए इनमें से एक गुरप्रीत सिंह गोपी ने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में गोपी घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। श्री यादव ने बताया कि पुलिस ने इसके साथ विदेश से जुड़े एक अपराध गिरोह का भंडाफोड किया है। जांच जारी है। जंडियाला गुरु से पार्षद हरजिंदर सिंह को पिछले कुछ दिनों से धमकियां मिल रही थी। कल अमृतसर के एक बाजार में मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोगों ने गोली मार कर उनकी  हत्या कर दी।

    इस बीच, अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा है कि राज्य में आम आदमी पार्टी सरकार के शासन में कानून व्यवस्था खराब हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा ने हत्या की निंदा करते हुए कहा है कि यह राज्य में बिगडती कानून व्यवस्था को दर्शाता है।