मार्च 14, 2026 2:03 अपराह्न

printer

पंजाब में हर कोई बदलाव चाहता है: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब के मोगा स्थित गांव किली चेहलां में एक रैली को संबोधित करेंगे। सोशल मीडिया पोस्ट में गृह मंत्री ने कहा है कि पंजाब में हर कोई बदलाव चाहता है। गृह मंत्री ने आम आदमी पार्टी सरकार को आप-दा सरकार से परिभाषित करते हुए कहा कि इसने सैनिकों, किसानों और मेहनती लोगों को भ्रष्टाचार, नशाखोरी और अपराध में डुबो दिया है। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में कानून व्यवस्था और विकास का कोई नामोनिशान नहीं है। श्री शाह ने कहा है कि वे राज्य की जनता से बात करने के लिए उत्सुक हैं।