पंजाब में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राज्य में महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को उजागर करने वाले कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर आकाशवाणी समाचार ने कुछ महिलाओं से बात की, जिन्होंने महिलाओं के प्रति मानसिकता में बदलाव पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का शिक्षित होना अनिवार्य है, ताकि वे आत्मनिर्भर रहें।
पंजाब की पहली महिला आईपीएस अधिकारी गुरप्रीत देव ने कहा कि महिलाओं ने घर और कार्यस्थल पर होने वाले स्त्री पुरुष असमानता पूर्वाग्रहों के बावजूद महत्वपूर्ण प्रगति की है।
गुरप्रीत देव वर्तमान में सामुदायिक मामलों के लिए विशेष पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने महिलाओं के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण में बदलाव का आह्वान किया और हरियाणा की महिला पहलवानों को रूढ़िवादिता तोड़ने और देश को गौरव दिलाने के लिए बधाई दी।