जनवरी 16, 2025 1:33 अपराह्न

printer

पंजाब में स्टार्टअप हैंडहोल्डिंग एंड एम्पावरमेंट 3.0 का मोहाली में शुभारंभ किया गया

पंजाब में स्टार्टअप हैंडहोल्डिंग एंड एम्पावरमेंट का तीसरा चरण- कोहोर्ट कल मोहाली में शुभारंभ किया गया। यह पहल महिलाओं को स्टार्टअप और छात्रों को र्तैयार बिजनेस इकोसिस्टम प्रदान करेगा जिससे  वे विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी आधारित उद्यम लगा सकेंगे।

 

पंजाब के विज्ञान प्रौद्योगिकी और पर्यावरण सचिव प्रियांक भारती ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में 250 से अधिक उभरते स्टार्टअप, इनोवेटर्स और छात्रों को राज्य के स्टार्टअप इकोसिस्टम में विकास को बढ़ावा देने के लिए आगामी योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी कार्यक्रम की प्रमुख डॉ. अनीता अग्रवाल ने अपार व्यावसायिक क्षमता वाले तकनीक आधारित नवाचारों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह पहल हाशिए के समाज से आने वाली महिलाओं को विज्ञान का उपयोग करके अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान कर उन्‍हें आत्‍मनिर्भर बनाता है।