दिसम्बर 14, 2024 8:19 अपराह्न

printer

पंजाब में राष्‍ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के दौरान तीन करोड़ 54 लाख मामलों का निपटारा

पंजाब में राष्‍ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के दौरान तीन करोड़ 54 लाख मामलों का निपटारा किया गया। इस दौरान सिविल मामले, घरेलू विवाद, संपत्ति विवाद, चेक बाउंस के मामले और श्रम मामले सहित कई लंबित मामलों पर सुनवाई हुई। पंजाब राज्‍य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्‍य सचिव मंजिन्‍दर सिंह ने बताया कि राष्‍ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने टोल फ्री हेल्‍पलाइन नम्‍बर 15-100 जारी किया है जिसके माध्‍यम से लोग घर बैठे ही कानूनी सहायता सेवाओं से संबंधित जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं। राष्‍ट्रीय लोक अदालत का मुख्‍य उद्देश्‍य विवादों को आपसी समझौतों के माध्‍यम से हल करना और लोगों को वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्रों के माध्यम से समाधान प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है।