सितम्बर 24, 2025 12:36 अपराह्न

printer

पंजाब में बाढ़ की स्थिति स्थिर, सभी राहत शिविर खाली कर घर लौटे लोग

पंजाब में बाढ़ की स्थिति अब स्थिर हो गई है। सभी 219 राहत शिविरों में रह रहे लोग अपने घरों को लौट गए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बाढ़ के कारण 57 लोगों की मृत्‍यु हुई है। इससे पूरे राज्य में दो हजार पांच सौ पचपन गाँव विशेषकर सीमावर्ती ज़िले प्रभावित हुए हैं। दो लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को भी नुकसान पहुँचा है। पशुधन के नुकसान का आकलन अभी बाकी है।