अक्टूबर 30, 2024 1:22 अपराह्न

printer

पंजाब में कैदियों ने दिवाली के अवसर पर दीये बनाए

पंजाब में जेल विभाग दीवाली के अवसर पर कैदियों द्वारा हाथ से बनाये गये उत्पादों को बाजार में बेचकर उन्‍हें खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हैं। जेलों को सुधारगृह के रूप में भी जाना जाता है, इसलिए कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए, राज्य जेल विभाग उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रशिक्षण दे रहा है और उनके उत्पादों को बाजार में बेच रहा है। इससे होने वाले लाभ का चालीस प्रतिशत हिस्सा संबंधित कैदियों के खाते में जमा किया जाता है।