जून 14, 2025 12:36 अपराह्न

printer

पंजाब में अभी भी जारी है गर्मी का कहर

पंजाब में अभी भी गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बठिंडा पिछले तीन-चार दिन से लगातार भीषण गर्मी की चपेट में है और अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, राज्य में अधिकतम तापमान में  1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, लेकिन यह अब भी सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है।