वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने पंजाब में संबंधित अधिकारियों को पराली जलाने के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियानों को तेज करने के निर्देश दिये हैं। श्री वर्मा ने राज्य सरकार के उन प्रयासों की सराहना की है जिससे पराली जलाने की घटनाएं पिछले वर्ष की तुलना में 71 प्रतिशत कम हुई है। श्री वर्मा ने पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी सिन्हा और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पराली प्रबंधन पर एक समीक्षा बैठक में अधिकारियों से 30 नवंबर तक पराली जलाने को नियंत्रित करने के लिए सक्रिय उपाय करने का निर्देश दिया है। इस दौरान सबसे अधिक पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की जाती है।
Site Admin | नवम्बर 14, 2024 1:33 अपराह्न
पंजाब में अधिकारियों को पराली जलाने के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियानों को तेज करने के दिशा निर्देश
