मई 16, 2024 9:33 पूर्वाह्न

printer

पंजाब: मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन.सी ने लोकसभा चुनाव के लिए कुल मतदाताओं की अंतिम सूची जारी की

पंजाब में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन.सी ने लोकसभा चुनाव के लिए कुल मतदाताओं की अंतिम सूची जारी कर दी है। राज्य में सातवें और अंतिम चरण में एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में दो करोड़ 14 लाख से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। राज्‍य में सभी मतदाताओं के फोटो पहचान पत्र तैयार कर दिए गए हैं।