जनवरी 23, 2025 1:28 अपराह्न

printer

पंजाब: बीए और पंजाब पुलिस ने सीमावर्ती जिले अमृतसर और फाजिल्का में संयुक्त अभियान के दौरान एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया

पंजाब में सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस ने सीमावर्ती जिले अमृतसर और फाजिल्का में संयुक्त अभियान के दौरान एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से मादक पदार्थ, दो ड्रोन और चार पिस्तौल तथा सात मैगजीन बरामद किए गए हैं। बीएसएफ सूत्रों ने हमारे जालंधर संवाददाता को बताया है कि उन्होंने खुफिया जानकारी के आधार पर तेजी से कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया और सीमा पार से भेजे गए हथियारों और ड्रोन को बरामद किया गया है।