जनवरी 29, 2026 9:35 अपराह्न

printer

पंजाब: फाजिल्का और अमृतसर में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नशीले पदार्थ बरामद

पंजाब में सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ ने पंजाब पुलिस के साथ फाजिल्का और अमृतसर में दो अलग-अलग अभियानों में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों अभियानों में 4 हथगोले, 22 पिस्तौल, 356 जिंदा कारतूस और 45 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ बरामद किए गए।

फाजिल्का में, पाकिस्तान स्थित तस्करों ने सीमा रेखा पार कर ली और रात के अंधेरे में कोहरे का फायदा उठाकर भारतीय क्षेत्र में हथियार और नशीले पदार्थ पहुंचाने की कोशिश की। बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ रोकने के लिए कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान यह बरामदगी हुई। वहीं, ग्राम रक्षा समिति ने बरामदगी और गिरफ्तारी में पुलिस की सहायता कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।