पंजाब पुलिस ने 10 हजार से अधिक ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कारों की सात सौ 72 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।
पुलिस ने पिछले चार वर्ष में अपराधियों से दो हजार दो सौ 67 हथियार और छह सौ 50 से अधिक वाहन जब्त किए हैं। वहीं, पांच हजार छह सौ किलोग्राम से अधिक हेरोइन भी जब्त की है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा 54 करोड़ 47 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि कतई बरदाश्त ने करने की नीति के तहत किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के गठन के बाद दो हजार आठ सौ 58 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया गया है।