एक महत्वपूर्ण अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के प्रयास को नाकाम कर दिया और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ये संवेदनशील सैन्य जानकारी लीक कर रहे थे।
पंजाब पुलिस के प्रमुख गौरव यादव ने बताया कि गुरदासपुर के सुखबीर सिंह और करणबीर सिंह इस्लामाबाद, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित वर्गीकृत जानकारी, जिसमें सेना की गतिविधियों और रणनीतिक स्थानों की जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी, आईएसआई, को दे रहे थे।
गुरदासपुर पुलिस ने दोनों संदिग्ध जासूसों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके मोबाइल फोन का फोरेंसिक परीक्षण कर जानकारी की पुष्टि की गई है। पुलिस टीम ने उनके पास से 3 मोबाइल फोन और लाइव कारतूस भी बरामद किए हैं।