पंजाब पुलिस ने दशहरा के अवसर पर जनता को नशे के खिलाफ जागरूक करने का एक अलग तरीका अपनाया है। जालंधर में, पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में कुछ जगहों पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के रंग-बिरंगे पुतलों के बीच चौथे राक्षस, यानी नशे के पुतले की स्थापना की है।
‘नशे का दानव’ नाम से इस पुतले का शाम को दहन किया जाएगा ताकि दशहरे के दौरान नशे के खिलाफ संदेश फैलाया जा सके।