मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 19, 2025 9:37 अपराह्न

printer

पंजाब पुलिस ने दो किसान नेताओं सरवन सिंह पंढेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल को हिरासत में ले लिया  

पंजाब पुलिस ने दो किसान नेताओं सरवन सिंह पंढेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल को हिरासत में ले लिया है। दोनों किसान नेताओं को केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के साथ बैठक के बाद चंडीगढ़ से शंभू बॉर्डर जाते समय गिरफ्तार किया गया। कुछ अन्य किसान नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है। अतिरिक्त बलों को भी सतर्क रहने को कहा गया है।

    रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने वरिष्ठ किसान नेताओं की गिरफ्तारी की निंदा की है। उन्होंने इस के लिए पंजाब सरकार की निंदा की है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल इस समाचार से आश्चर्यचकित हैं। श्री सिंह ने कहा कि ऐसा लगता है कि भगवंत मान सरकार ने किसानों और केंद्र सरकार को एकजुट न होने देने के लिए इस तरह की कार्रवाई की है।

    पटियाला के उप-पुलिस महानिरीक्षक मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी चेक प्वाइंट पर इलाके को खाली कराने के लिए बडी संख्या में पुलिस बल तैनात है। प्रदर्शनकारी किसानों से कानून-व्‍यवस्‍था बनाये रखने का अनुरोध किया गया है।