पंजाब पुलिस ने जालंधर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया के आवास पर ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह खुलासा करते हुए दावा किया कि गिरफ्तार आरोपी सैदुल अमीन उत्तर प्रदेश के अमरोहा का निवासी है। उसे आज दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। वह 7 और 8 अप्रैल की रात को कालिया के आवास पर ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के सहयोग से यह सफलता मिली है।
इससे पहले मुख्य आरोपी को सहायता प्रदान करने वाले दो सहयोगियों को भी पुलिस ने 8 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया था।