जनवरी 27, 2026 4:13 अपराह्न

printer

पंजाब पुलिस ने अमृतसर में सीमा पार नशा और हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने आज अमृतसर में चार सदस्यों को गिरफ्तार कर सीमा पार नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। उनके पास से दो अत्याधुनिक पिस्तौल, 34 जिंदा कारतूस, 1.5 किलोग्राम हेरोइन और लगभग 2 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी अपने विदेशी सहयोगियों के साथ सक्रिय रूप से मिलीभगत कर रहे थे और साथ ही सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे। वे अवैध हथियारों और हेरोइन की खेप लेकर राज्य के विभिन्न स्थानों पर पंहुचाते थे।