मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 24, 2025 1:38 अपराह्न

printer

पंजाब पिछड़ा वर्ग भूमि विकास एवं वित्त निगम कर रहा राज्य के विभिन्न जिलों में जागरूकता शिविरों का आयोजन

पंजाब पिछड़ा वर्ग भूमि विकास एवं वित्त निगम ( बैकफिंको) राज्य के विभिन्न जिलों में जागरूकता शिविरों का आयोजन कर रहा है। इससे पिछड़े वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित लोगों को उनके लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सकेगा। यह शिविर अगले माह की 7 तारीख तक जारी रहेंगे।

 

निगम के चेयरमैन संदीप सैनी ने कहा कि बैकफिंको पिछड़े वर्गों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और अल्पसंख्यक समुदायों की आर्थिक स्थिति को ऊपर उठाने के लिए स्वरोजगार योजनाओं के तहत कम ब्याज दरों पर ऋण प्रदान कर रहा है।

 

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम-एन.बी.सी.एफ.डी.सी. और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम-एन.एम.डी.एफ.सी. जैसे राष्ट्रीय निगम ऐसी विभिन्न योजनाओं को लागू करने में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने सभी हितधारकों से ऋण प्राप्त करने के लिए ऐसे शिविरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला