पंजाब के जालंधर में सीमा सुरक्षा बल -बीएसएफ के फ्रंटियर मुख्यालय में रोज़गार मेला आयोजित किया गया। बीएसएफ के महानिरीक्षक डॉ. अतुल फुलज़ले ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, ईपीएफओ, डाक विभाग और अन्य विभागों में विभिन्न पदों के लिए 231 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने उनकी कड़ी मेहनत के लिए उन्हें बधाई दी और उनसे देश के विकास में योगदान देने का आग्रह किया।
इसी प्रकार भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, मोहाली में बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक सतीश खंडारे ने 249 नवनियुक्तों को नियुक्ति पत्र सौंपे।