अप्रैल 2, 2024 9:01 पूर्वाह्न

printer

पंजाब: चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए गश्त बढ़ाने के निर्देश

लोकसभा चुनाव से पहले आम लोगों की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस ने केंद्रीय सशस्‍त्र पुलिस बल की टीमों के साथ कल राज्य के सभी संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सभी पुलिस अधिकारियों को असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए विशेष नारे लगाने और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। राज्य में मतदान आखिरी चरण में 1 जून को होगा।