जुलाई 1, 2025 5:12 अपराह्न

printer

पंजाब के छह वर्ष के तेगबीर सिंह एल्ब्रस पर्वत पर चढ़ने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बन गये हैं

पंजाब के छह वर्ष के तेगबीर सिंह एल्ब्रस पर्वत पर चढ़ने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बन गये हैं। यह रूस और यूरोप का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है। इसकी ऊंचाई 18 हजार 510 फुट यानी 5 हजार 642 मीटर है। यह दुनिया की दसवीं सबसे प्रमुख चोटी भी है। तेगबीर ने 20 जून को अपने पिता  सुखिंदरदीप सिंह के साथ चढना शुरू किया और 28 जून को एल्ब्रस चोटी पर पहुंचे थे।

    इस पर्वत पर चढ़ने का पिछला विश्व रिकॉर्ड महाराष्ट्र के वाघा कुशाग्र के नाम था। उन्होंने पिछले साल 7 वर्ष और 3 महीने की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।

    अगस्त 2024 में, तेगबीर अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर्वत शिखर पर चढ़ने वाले सबसे कम उम्र के एशियाई पर्वतारोही बन गए। इसके लिए उनका नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला