जुलाई 12, 2024 8:26 अपराह्न

printer

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की थी। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया।