फ़रवरी 12, 2025 1:58 अपराह्न

printer

पंजाब: अमृतसर के एक सीमावर्ती गांव में नशीले पदार्थों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 
 
पंजाब पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सीमा सुरक्षा बल ने संयुक्त अभियान में कल अमृतसर के एक सीमावर्ती गांव में नशीले पदार्थों के साथ दो भारतीय तस्करों को पकड़ा है। संदिग्धों की सूचना मिलने पर गांव में नाकाबंदी करके दोनों को गिरफ्तार किया गया।
 
पिछले 10 दिनों में यह तीसरा अभियान है, जिसमें भारतीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले गुरदासपुर सीमा पर दो अलग-अलग अभियानों में सीमा सुरक्षा बल ने पांच भारतीय तस्करों को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया था।