मई 26, 2025 1:34 अपराह्न

printer

पंचायतीराज मंत्रालय ने पी.ए.आई. पर दो दिवसीय राष्ट्रीय लेखन कार्यशाला का आयोजन किया

पंचायतीराज मंत्रालय ने आज नई दिल्‍ली में वित्‍त वर्ष 2023-24 के लिए पंचायत उन्‍नति सूचकांक ( पी.ए.आई.) के दूसरे संस्‍करण पर दो दिवसीय राष्ट्रीय लेखन कार्यशाला का आयोजन किया। इस अवसर पर पंचायतीराज मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज ने कहा कि पी.ए.आई. सौ से अधिक संकेतक रखते हैं। यह सामाजिक विकास की व्‍यापक तस्‍वीर प्रदान करता है। इस कार्यक्रम में वित्‍त वर्ष 2023-24 के लिए पंचायत उन्‍नति सूचकांक के टू पॉइंट जीरो पोर्टल का भी शुभारंभ किया गया। इस पोर्टल के साथ वित्‍त वर्ष 2023-24 के लिए पीएआई के स्‍थानीय संकेतक फ्रेमवर्क पर एक पुस्तिका भी जारी की गई।