दिसम्बर 6, 2025 2:04 अपराह्न

printer

पंचकूला में 11वां भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव आईआईएसएफ का पहला सत्र शुरू

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित 11वां भारत अंतरराषट्रीय विज्ञान महोत्सव-आई.आई.एस.एफ. का पहला सत्र आज पंचकूला के दशहरा मैदान में शुरू हुआ। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आज इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

 

इस अवसर पर अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने छात्रों और युवा वैज्ञानिकों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि भारत में विज्ञान क्षेत्र में काफी प्रगति हो रही है। यह भारतीयों के लिए काफी प्रेरणादायक है कि देश विज्ञान के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने ‘अंतरिक्ष में भारतपर भी विचार व्यक्त किए।

 

उल्लेखनीय है कि इस बार आई.आई.एस.एफ. का आयोजन “विज्ञान से समृद्धि: आत्मनिर्भर भारत” विषय पर किया जा रहा है। विज्ञान महोत्सव का उद्देश्य वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार को बढ़ावा देना तथा युवाओं को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में योगदान करने के लिए प्रेरित करना है। इस महोत्सव में भारत के विभिन्न राज्यों से हजारों छात्र, युवा शोधकर्ता और विज्ञान प्रेमी भाग ले रहे हैं। इसके अलावा, इसरो, डीआरडीओ और अन्य प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों के वरिष्ठ वैज्ञानिक और शोधकर्ता भी  विभिन्न सत्रों और संवाद कार्यक्रमों में भाग लेंगे। महोत्सव में वैज्ञानिकों के बीच संवाद सत्र और राष्ट्रीय आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न जनसंपर्क गतिविधियां भी शामिल होंगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला