जनवरी 22, 2026 12:40 अपराह्न

printer

न्यूजीलैंड: बे ऑफ प्लेंटी में भूस्खलन, माउंट माउंगानुई उद्यान से बच्चों समेत कई लापता

न्यूजीलैंड में बे ऑफ प्लेंटी इलाके के माउंट माउंगानुई स्थित एक उद्यान में आज भूस्खलन के बाद कुछ बच्चों सहित कई लोग लापता हो गए। आपात सेवा प्रबंधन मंत्री मार्क मिशेल ने कहा कि तलाश और बचाव कार्य जारी है।

 

बचाव दल ने मलबे के नीचे से कुछ आवाज़ें सुनी थीं, हालांकि अभी तक किसी भी व्‍यक्ति का पता नहीं चला है। रात भर हुई मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण नॉर्थ आइलैंड के कुछ हिस्‍सों में हजारों लोग प्रभावित हुए हैं और बिना बिजली के रह रहे हैं।

   

इस बीच, न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने प्रभावित इलाकों के निवासियों से अपील की है कि वे स्थानीय अधिकारियों के निर्दशों और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला