नवम्बर 7, 2025 11:15 पूर्वाह्न

printer

न्यूजीलैंड की यात्रा पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल; व्यापार, निवेश और संपर्क सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर उच्च-स्तरीय बैठकें

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने न्यूजीलैंड की अपनी आधिकारिक यात्रा के दूसरे दिन दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, संपर्क और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाने के लिए उच्च-स्तरीय बैठकें कीं। श्री गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले ने भारत-न्यूजीलैंड सीईओ गोलमेज सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की। उन्होंने प्रौद्योगिकी, कृषि, शिक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, पर्यटन और स्थिरता के क्षेत्र में सहयोग के अवसरों पर ज़ोर दिया। केंद्रीय मंत्री ने विकास के लिए न्यूजीलैंड के व्यवसायों को भारत के साथ साझेदारी को गहरा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

केंद्रीय मंत्री गोयल ने रोटोरूआ जाते समय, एयर न्यूजीलैंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निखिल रविशंकर से मुलाकात कर क्षेत्रीय तथा वैश्विक संपर्क बढ़ाने पर चर्चा की। माओरी संस्कृति और कला के राष्ट्रीय केंद्र, ते पुइया में, वाणिज्य मंत्री का पारंपरिक माओरी पोव्हिरी समारोह से स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री गोयल ने आतिथ्य के लिए श्री मैक्ले का धन्यवाद किया और भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को और अधिक मैत्रीपूर्ण और समृद्ध बनाने के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।