पुरुष क्रिकेट में न्यूजीलैंड ने कल इंदौर में खेले गए एकदिवसीय श्रृंखला के तीसरे मैच में भारत को 41 रनों से हरा दिया।
न्यूजीलैंड की ओर बनाए गए 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारतीय टीम 46 ओवरों में 296 रन ही बना सकी।
विराट कोहली ने शतक बनाकर शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन भारतीय टीम 13 ओवरों में चार विकेट गंवाने के बाद संघर्ष करती नजर आई। पहले बल्लेबाजी करते हुए, न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए।
न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला 2-1 से जीत ली है।