सितम्बर 23, 2025 7:08 अपराह्न

printer

न्यूज़ीलैंड ने कुशल प्रवासियों के लिए दो नए निवास विकल्पों की घोषणा

न्यूज़ीलैंड कुशल प्रवासी श्रमिकों को आकर्षित करने और श्रमिकों की कमी को दूर करने के लिए अगले वर्ष से दो नए निवास विकल्प शुरू करेगा। यह कदम बड़ी संख्या में नागरिकों के देश छोड़ने और घटते सकल घरेलू उत्‍पाद-जीडीपी के बाद उठाया गया है।

 

पहला विकल्प वेतन और अनुभव मानदंडों को पूरा करने वाले कुशल पदों पर कार्यरत प्रवासियों के लिए है। दूसरा विकल्प प्रासंगिक योग्यताएँ और वेतन सीमा पूरा करने वाले ट्रेड और तकनीकी कर्मचारियों के लिए है। इससे श्रमिकों की तलाश के लिए संघर्ष करने वाले व्यवसायों को सहायता मिलने की संभावना है। पिछले वर्ष 73 हजार से अधिक न्यूजीलैंड के नागरिक देश छोड़कर गए थे। इनमें से केवल 25 हजार आठ सौ नागरिक ही वापस लौटे।