मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज कहा कि देश में न्याय व्यवस्था अब अधिक नागरिक-केंद्रित, सरल और संवेदनशील बन रही है। एक निजी समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून आज केवल व्यवस्था नहीं, बल्कि भरोसे और सहजता का माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार भी न्याय तक पहुंच को और अधिक सहज, मानवीय और भरोसेमंद बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
Site Admin | दिसम्बर 13, 2025 6:48 अपराह्न
न्याय व्यवस्था अब अधिक नागरिक-केंद्रित और संवेदनशील हो रही है: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता