पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था से जुड़े विभिन्न न्यायिक मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए चाईबासा में आज न्याय पंच कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन करते हुए राज्य के अनुसूचित जाति जनजाति मामलों के मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में सदियों से चली आ रही परंपरागत न्याय व्यवस्था को पुनर्जीवित किया गया है।
उन्होंने कहा कि न्याय पंच पूरे देश में अनूठी व्यवस्था है जिसके माध्यम से कोल्हान के लोगों को सस्ता सुलभ और त्वरित न्याय मिल पाएगा।
उल्लेखनीय है कि कोल्हान में विल्किंसन नियम लागू है जिसके तहत यहां के जमीन विवाद से जुड़े मामले दशकों से लंबित है। इन मामलों के अलावा मानकी मुंडाओं के अधीन आने वाले मामले भी बड़ी संख्या में लंबित रह जाते हैं। विधि विशेषज्ञों का मानना है कि न्याय पंच के जरिए इन मामलों की सुनवाई त्वरित गति से होगी।