मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 14, 2025 7:39 अपराह्न

printer

न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने भारत के बावनवें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने आज भारत के बावनवें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज सुबह राष्ट्रपति भवन में एक विशेष समारोह में न्यायमूर्ति गवई को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति गवई ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना का स्थान लिया है, जिनका कल  कार्यकाल समाप्त हो गया था।

 

शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला