न्यायमूर्ति पीसी घोष आयोग ने तेलंगाना में कलेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना की योजना, निष्पादन, संचालन और रखरखाव में अनियमितताओं के लिए पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार ठहराया है। आयोग ने के चंद्रशेखर राव के भतीजे और तत्कालीन सिंचाई मंत्री टी हरीश राव को भी अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार बताया है।
राज्य सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने मंत्रिमंडल की बैठक में कलेश्वरम परियोजना में अनियमितताओं पर घोष आयोग की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कलेश्वरम परियोजना के लिए परामर्श देने वाली विशेषज्ञ समिति के बावजूद तत्कालीनसरकार ने जानबूझकर रिपोर्ट को दबा दिया था।
आयोग के सदस्य सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्रा घोष ने 31 जुलाई को तेलंगाना सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।
आयोग ने कलेश्वरम परियोजना के मेडिगाडा, अन्नराम और सनडिला बैराज के नियोजन, डिजाइन, निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण, संचालन और रखरखाव में कथित अनियमितताओं की जांच की थी।
पूलसे/1735