मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 23, 2025 12:18 अपराह्न

printer

न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने झारखंड उच्च न्यायालय के 17वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने आज झारखंड उच्च न्यायालय के 17वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची स्थित राजभवन में न्यायमूर्ति चौहान को पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो और विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी के अलावा कई न्यायाधीश और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल हुए। मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा जारी नियुक्ति पत्र पढ़ा।

 

केंद्रीय विधि तथा न्याय मंत्रालय ने 14 जुलाई को न्यायमूर्ति चौहान की झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की थी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला