जनवरी 21, 2025 9:56 अपराह्न

printer

न्यायमूर्ति आलोक आराधे ने बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

न्यायमूर्ति आलोक आराधे ने आज बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने मुंबई के राजभवन में आयोजित एक समारोह में पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति आराधे, न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय का स्थान लेंगे, जिन्होंने 17 जनवरी को पद छोड़ा था।

इससे पहले न्यायमूर्ति आराधे तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला