प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा है कि न्यायपालिका सहित सभी क्षेत्रों में महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी पर ज़ोर दिया है। आकाशवाणी से बातचीत में उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं के पक्ष को जानना और निर्णय लेना आसान होगा।
न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि देश भर में जिला न्यायपालिका के लिए हुई परीक्षाओं में 50 प्रतिशत से अधिक भर्तियाँ महिलाओं की हुई हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इससे महिलाएं न्यायपालिका में उच्च पदों पर पहुंच सकेंगी।
यह साक्षात्कार कल आकाशवाणी पर प्रसारित किया गया। यह हमारे यूट्यूब चैनल AIR News ऑफिशियल, हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।