दिसम्बर 11, 2025 12:34 अपराह्न

printer

न्यायपालिका में एआई उपयोग पर निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस समिति का पुनर्गठन

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने न्यायपालिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई उपकरणों को अपनाने, विकसित करने और लागू करने से संबंधित पहलों की निगरानी के लिए सर्वोच्‍च न्‍यायालय की ए आई समिति का पुनर्गठन किया है।

पांच सदस्यों की इस समिति की अध्यक्षता सर्वोच्‍च न्‍यायालय के न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा करेंगे। पुनर्गठित एआई समिति का गठन न्याय व्यवस्था में दक्षता, सुलभता और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला