जनवरी 19, 2026 4:58 अपराह्न

printer

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर का दौरा किया

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय कैडेट कोर-एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर का दौरा किया। एनसीसी कैडेटों को संबोधित करते हुए, एडमिरल त्रिपाठी ने इस कहा कि एनसीसी ने अनुशासन, निस्वार्थ सेवा और राष्ट्रीय गौरव के मूल्यों के साथ युवा मन को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि कैडेट आपदा राहत, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एनसीसी द्वारा दिए गए मूल्य जीवन भर बने रहते हैं और ऐसे जिम्मेदार नेताओं का निर्माण करते हैं जो स्पष्ट रूप से सोच सकते हैं और सत्यनिष्ठा बनाए रख सकते हैं। नौसेना प्रमुख ने कैडेटों को विकसित भारत का निर्माता बताया और उनसे विनम्र, साहसी, जिज्ञासु और राष्ट्रीय आदर्शों के प्रति समर्पित रहने का आग्रह किया।

एडमिरल त्रिपाठी ने कैडेटों को उनके जुनून, प्रतिभा, अनुशासन और उत्साह को प्रदर्शित करने वाली शानदार प्रस्तुति के लिए बधाई भी दी, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को दर्शाती है।