नवम्बर 12, 2025 1:20 अपराह्न

printer

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी आज से अमरीका की आधिकारिक यात्रा पर

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी आज से अमरीका की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस छह दिवसीय यात्रा का उद्देश्य भारतीय नौसेना और अमरीका की नौसेना के बीच मज़बूत और स्थायी समुद्री साझेदारी को और मज़बूत करना है। मंत्रालय ने कहा कि ये चर्चाएं हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा समुद्री प्राथमिकताओं, मिलान जैसे बहुपक्षीय ढाँचों के अंतर्गत सहयोग और संयुक्त समुद्री बल पहलों पर केंद्रित होंगी।

यात्रा के दौरान श्री त्रिपाठी अमरीकी युद्ध विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ चर्चा करेंगे। मंत्रालय ने बताया कि ये बातचीत मौजूदा समुद्री सहयोग की समीक्षा करने, परिचालन-स्तरीय संबंधों को बढ़ाने और दोनों नौसेनाओं के बीच सूचना साझा करने और समुद्री क्षेत्र जागरूकता के तंत्र को मज़बूत करने का अवसर प्रदान करेंगी।