मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 23, 2025 5:24 अपराह्न

printer

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने आज कोलंबो में श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या से मुलाकात की

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने आज कोलंबो में श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय रक्षा और समुद्री सहयोग को मज़बूत करने पर व्यापक चर्चा की। नौसेना प्रमुख ने श्रीलंका की तीनों सेनाओं के वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों और कमांडरों के साथ संयुक्त प्रशिक्षण और भारत द्वारा आयोजित एडमिरल कप, अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू और मिलान जैसे आयोजनों में भागीदारी को आगे बढ़ाने पर भी बातचीत की। एडमिरल त्रिपाठी श्रीलंका की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। वे कल गाले संवाद में भाग लेंगे।

    इससे पहले आज, कोलंबो के राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय में, नौसेना प्रमुख ने हिंद महासागर क्षेत्र में भारत-श्रीलंका की ऐतिहासिक और रणनीतिक साझेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच निरंतर सक्रियता और सहयोग का आह्वान किया। एडमिरल त्रिपाठी ने कल कोलंबो में आईपीकेएफ स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।