सितम्बर 22, 2025 4:46 अपराह्न

printer

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी चार दिवसीय यात्रा पर पहुंचे कोलंबो

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी अपनी चार दिवसीय श्रीलंका यात्रा पर आज कोलंबो पहुंचे। एडमिरल त्रिपाठी बुधवार को कोलंबो में 12वें गैले संवाद 2025 में भी शामिल होंगे और इसे संबोधित करेंगे। इससे पहले आज, उन्होंने श्रीलंका के सशस्त्र बलों के प्रमुखों और रक्षा सचिव से मुलाकात की। उनका प्रधानमंत्री डॉ. हरिणी अमरसूर्या और वरिष्ठ अधिकारियों से रक्षा सहयोग पर चर्चा करने का कार्यक्रम है। इसमें समुद्री सुरक्षा, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।