मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 14, 2024 5:33 अपराह्न

printer

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी इंडोनेशिया की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पहुंच  गए हैं

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी इंडोनेशिया की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पहुंच  गए हैं। यात्रा के दौरान वे इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल सजाफ्री सजामसोएद्दीन, सशस्त्र बलों के सेनाध्‍यक्ष जनरल अगुस सुबियान्टो और नौसेना प्रमुख एडमिरल मुहम्मद अली सहित इंडोनेशिया के शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। इस दौरान रक्षा सहयोग के क्षेत्रों, विशेष रूप से समुद्री सुरक्षा, संयुक्त प्रशिक्षण पहल और दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच परिचालन सहयोग को और मजबूत करने के लिए अवसरों पर चर्चा करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह यात्रा भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के लिए जारी प्रयासों का हिस्सा है। मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा से दोनों देशों के बीच समुद्री संबंधों को मजबूती मिलेगी।