मई 27, 2025 7:14 अपराह्न

printer

नौसेना नाविका सागर परिक्रमा-II के विजयी दल का स्वागत करने के लिए भारतीय नौसेना पूरी तरह तैयार है

 नौसेना नाविका सागर परिक्रमा-II के विजयी दल का स्वागत करने के लिए भारतीय नौसेना पूरी तरह तैयार है। दल ने नौसेना के नौकायन पोत तारिणी पर सवार होकर दुनिया की परिक्रमा सफलतापूर्वक पूरी की है। नौसेना ने एक बयान में कहा कि इस दुर्लभ उपलब्धि को पूरा करके, लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए. और लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के. बृहस्‍पतिवार को गोवा के तट पर पहुंचेंगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर ध्वज-समारोह की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गोवा के मोरमुगाओ बंदरगाह पर करेंगे। यह परिक्रमा का औपचारिक रूप से समापन का प्रतीक होगा। यह अभियान भारत के समुद्री प्रयासों का प्रतीक है, जो वैश्विक समुद्री गतिविधियों में देश की उत्कृष्टता और नारी शक्ति के प्रति नौसेना की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह साहसी दिल और असीम समुद्र के आदर्श वाक्य को भी दर्शाता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला