युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि नौसेना न केवल देश के तटों की रक्षा करती है, बल्कि सामाजिक कार्यों के लिए फिट इंडिया मूवमेंट जैसी पहल को भी बढ़ावा देती है। नई दिल्ली में आज सुबह नौसेना के दूसरे हाफ मैराथन के अवसर पर मीडिया से बातचीत में श्री मांडविया ने कहा कि यह मैराथन फिटनेस को बढ़ावा देने के साथ-साथ देश के युवाओं को विकसित भारत 2047 में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने बताया कि मैराथन में दिल्ली के 13 हजार पांच सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया।
News On AIR | फ़रवरी 1, 2026 8:46 पूर्वाह्न
नौसेना तटों की रक्षा के साथ फिट इंडिया मूवमेंट जैसी पहल को भी बढ़ावा देती है: केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया