नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी को भारतीय नौसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह एडमिरल आर हरि कुमार का स्थान लेंगे जो इस महीने की 30 तारीख को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण करने से पहले एडमिरल त्रिपाठी ने पश्चिमी नौसेना कमान में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया है। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ एडमिरल त्रिपाठी नौसेना के फ्रंटलाइन युद्धपोतों पर सिग्नल संचार अधिकारी और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मुंबई के कार्यकारी अधिकारी और प्रधान युद्ध अधिकारी के रूप में भी कार्य किया है। उन्होंने भारतीय नौसैनिक जहाजों विनाश, किर्च और त्रिशूल की कमान संभाली है। वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को कर्तव्य परायणता के लिए अति विशिष्ट सेवा पदक और नौसेना पदक से सम्मानित किया गया है।
Site Admin | अप्रैल 19, 2024 10:40 पूर्वाह्न
नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी को भारतीय नौसेना का नया प्रमुख नियुक्त किया गया
