नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी जापान की चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर आज रवाना हो गए हैं। यात्रा के दौरान, नौसेना प्रमुख जापान के रक्षा मंत्री जनरल नाकातानी और उप-रक्षा मंत्री मसुदा काज़ुओ सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यह यात्रा भारत और जापान के द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मज़बूत करने के प्रयासों का हिस्सा है। यह समुद्री सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित ‘विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी’ को मज़बूत करने के अनुरूप है। इस चर्चा में रक्षा सहयोग के व्यापक क्षेत्रों पर चर्चा होने की संभावना है। इसमें समुद्री सुरक्षा, तकनीकी सहयोग और नौसेना के तालमेल तथा अंतर-संचालन को मज़बूत करने के नए अवसरों की पहचान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। एडमिरल त्रिपाठी जापान समुद्री आत्मरक्षा बल इकाइयों का भी दौरा करेंगे। वे आत्मरक्षा बेड़े के कमांडर-इन-चीफ के साथ बातचीत भी करेंगे।
Site Admin | जुलाई 29, 2025 8:09 अपराह्न
नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी जापान की चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना