नौतपा के चौथे दिन भी आज प्रदेश में गर्मी लोगों को झुलसाती रही। गर्मी का असर जनजीवन के साथ बाजारों पर भी साफ़ नजर आ रहा है। इन दिनों अधिकतर शहरों में व्यवसाय ठप है और सड़कें सुनसान। छतरपुर और खजुराहो में तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया। भोपाल में आज दोपहर पारा 43 दशमलव 6 डिग्री तक पहुँच गया। मौसम विभाग ने भी ग्वालियर, चंबल, मालवा-निमाड़ के 12 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, 19 जिलों में ऑरेंज और 11 जिलों में यलो अलर्ट जरी किया था।
राजधानी भोपाल में भी भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। प्रदेश में आज आधा दर्जन लोगों को लू लगने के कारण गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. कई जिलों में गर्मी की वजह से लोग बीमार होकर अस्पताल पहुँच रहे हैं।
टीकमगढ़ में आज अधिकतम तापमान 47 दशमलव 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया।